फैक्ट चेक: कांग्रेस नेता सगीर सईद खान के पुराने भड़काऊ बयान को किया जा रहा वायरल, जानें पूरी सच्चाई

कांग्रेस नेता सगीर सईद खान के पुराने भड़काऊ बयान को किया जा रहा वायरल, जानें पूरी सच्चाई
  • कांग्रेस नेता की विवादित टिप्पणी वायरल
  • कांग्रेस पर आतंकवादी समर्थक होने का दावा
  • जानें घटना के पीछे की पूरी सच्चाई

डिजिटल डेस्क, भोपाल। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। दलों ने अपनी कैंडिडेट लिस्ट जारी करना शुरू कर दिया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता सगीर सईद खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नेता सईद खान को मीडिया से बोलते हुए सुना जा सकता है। वह कह रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार बनी तो आंतकवाद के नाम पर मारे गए लोगों को एक-एक करोड़ का जुर्माना मिलेगा। इस क्लिप को तेजी से शेयर कर कांग्रेस को आंतकियों का समर्थक बताया जा रहा है। आपको बता दें कि, रिवर्स सर्च में हमें वायरल क्लिप की सच्चई पता चली।

क्या हो रहा है वायरल?

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता सगीर सईद खान का वीडियो वायरल हो रहा है। एक यूजर ने 28 अगस्त को फेसबुक पर वीडियो शेयर कर दावा किया कि, “कांग्रेस का हांथ देश के आतंकवादियों के साथ, खुद सुन और देख ले।”

क्या है वीडियो की सच्चाई?

वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर उसपे हमें जेके मीडिया लिखा हुआ दिखा। इसके बाद हमने यूट्यूब पर जेके मीडिया को सर्च किया। इस चैनल पर हमें एक वीडियो मिला जिसमें यह बताया गया था कि कांग्रेस नेता सगीर सईद खान ने भड़काऊ बयान दिया था। यह वीडियो 26 दिसंबर 2018 को अपलोड किया गया था। इससे यह बात तो यहीं साफ हो जाती है कि, वायरल हो रहा क्लिप इस साल का नहीं बल्कि पुराना है।

आपको बता दें कि, खोजने पर हमें एबीपी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो मिला जो 5 साल पुराना था। इसमें कांग्रेस नेता को विवादित बयान देते हुए सुना जा सकता है। तोड़ा और सर्च करने पर हमें पता चला कि कांग्रेस नेता ने साल 2018 में जम्मू-कश्मीर में भड़काऊ बयान दिया था।

Created On :   29 Aug 2024 12:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story